Health

क्या आप भी है बालो की समस्या से परेशान, तो अपनाए ये घरेलु नुस्खे

शिखा प्रियदर्शिनी

डेस्क: आज कल की भाग दौड़ की ज़िन्दगी में कोई भी व्यक्ति अपनी सेहत के ऊपर ध्यान नहीं दे पाता है जिस से कई समस्याओ का सामना करना पड़ जाता है। अगर आज के समय की बात करे तो आज की लाइफस्टाइल में बालों की समस्या आम होती जा रही है। बालों का झड़ना, बालों की ग्रोथ ना होना और बालों में सफेदी आना बेहद आम बात है।

तेज़ी से बढ़ रही बालो के समस्या का मुख्य कारण है केमिकल का इस्तेमाल ज्यादा होना। इसके अलावा खानपान भी इसका एक बड़ा कारण है। ऐसे में आपको अपने बालों को अलग बेहतर बनाना है तो उसके लिए बालों की एक्सट्रा केयर जरूरी है।

बालो को सुन्दर और खुबसूरत बनाने के और बालो की हर समस्याओ को दूर करने के लिए ऐसे कई घरेलू नुस्खे है जिनका इस्तमाल करके आप बालो की समस्याओ से निजात पा सकते है। वही अगर आप तेल के साथ कुछ नेचुरल चीजों को मिला कर लगाते हैं तो इससे आपके बालों को दोगुणा फायदा मिलेगा। बालों की ग्रोथ के लिए यह फायदेमंद है।

करी पत्ता: तेल में करी पत्ता को उबाल कर उस तेल को बालों में लगाने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है। इस तेल से मसाज करना बेहतर है।

मेथी दाना: मेथी दाना को सरसों के तेल में उबालकर रखें। इससे मसाज करें और बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 3-4 बार करें। इससे बाल नहीं टूटेंगे।

प्याज का रस: प्याज के रस को तेल में मिलाकर सिर की त्वचा या स्कैल्प में लगाएं। इससे बालों का झड़ना रूकता है।

तेल और लहसुन: बालों में तेल और लहसुन पका कर लगाना बेहद फायदेमंद है। इससे बाल मजबूत होते हैं।

नींबू का रस: नींबू का रस तेल में मिलाकर लगाने से डैंड्रफ की समस्या कम होती है। इसे लगातार लगाने से ड्रैंडफ नहीं होता है।

pnn24.in

Recent Posts

धर्मेन्द्र ने ही किया था अपनी माँ यशोदा और दिव्यांग भाई का बेरहमी से क़त्ल, घटना को लुट की शक्ल देने से रहा नाकाम और ऐसे आया पुलिस के घेरे में

सरताज खान गाज़ियाबाद (लोनी): सोमवार की रात लोनी बॉर्डर थाना अंतर्गत गुलाब वाटिका कॉलोनी में…

13 hours ago

रफाह हमले को देखते हुवे अमेरिका ने रोका इसराइल को जाने वाली बमो की खेप

आफताब फारुकी डेस्क: अमेरिका का कहना है कि रफ़ाह हमले को देखते हुए उसने इसराइल…

14 hours ago

कर्णाटक पुलिस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय को समन भेज कहा ‘7 दिन के अन्दर हो पेश’

आदिल अहमद डेस्क: कर्नाटक पुलिस ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के…

15 hours ago