तारिक खान
डेस्क: भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता (आईआईएम-सी) ने बताया है कि इसने उसके प्रभारी निदेशक सहदेव सरकार को यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर पद से हटा दिया है। ऐसा संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति की सिफारिश पर किया गया है।
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, एक बयान में कहा गया है कि ऐसा संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति की सिफारिश पर किया गया है, जो यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप की निष्पक्ष जांच हो। बयान में स्पष्ट किया गया कि उन्हें हटाने का उद्देश्य निष्पक्ष जांच था और यह आरोपों को लेकर संस्थान के बोर्ड की राय नहीं है।
संस्थान का बयान सरकार के बाहर निकालने और उनकी जगह प्रोफेसर सैबल चट्टोपाध्याय को लाने की खबरें सामने आने के दो दिन बाद आया। हालांकि इस परिवर्तन के लिए उनके और संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष श्रीकृष्ण कुलकर्णी के बीच मतभेदों को जिम्मेदार ठहराया गया था। उल्लेखनीय सहदेव सरकार 2021 के बाद से समय से पहले पद छोड़ने या हटाए जाने वाले तीसरे निदेशक या प्रभारी निदेशक हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…