Varanasi

पहाड़ो पर हो रही बर्फ़बारी का शहर-ए-बनारस में दिख रहा है असर, अभी और बढेगा ठण्ड का कहर

मिस्बाह बनारसी

वाराणसी: पहाड़ो पर हो रही लगातार बर्फ़बारी का शहर-ए-बनारस में दमदार असर नज़र आ रहा है। कभी सर्द हवाओ का डेरा तो कभी ओंस की बूंदों का पहरा लगातार बनारसियो को कांपने में मजबूर कर दे रहा है। ठण्ड हवाओ से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है मगर सर्द हवाए इन्हें भी बेअसर करती नज़र आ रही है। बढती ठण्ड से स्कूल भी बंद है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है।

आज गुरूवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपट कर आई। ठण्ड हवाओं से लोग कंपकंपाते रहे। सड़कों पर वाहन चालक लाइट जलाकर चलने को मजबूर दिखे। जिले में ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा भी दी गई हैं। वही पिछले तीन चार दिन से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि बुधवार को कम होकर 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि औसत से 9 डिग्री कम रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम होकर आठ डिग्री सेल्सियस तापमान पर पहुंच गया।

वही बुधवार को अन्य दिनों की तुलना में दिन में गलन और ज्यादा थी। दोपहर में धूप हुई लेकिन उसका असर ना के बराबर रहा। शाम को भी पछुआ हवाएं चलती रहीं। बुधवार का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम होकर 13.7 पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो0 मनोज श्रीवास्तव के अनुसार नम हवाओं का असर अभी दो दिन तक बना रहेगा। तापमान में भी कमी के आसार हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts