ए0 जावेद
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने जिसको व्यास जी का कमरा कहकर संबोधित किया जाता है में हिन्दू पक्ष को पूजा की अनुमति जिला जज अदालत से मिलने के बाद पड़े आज पहले जुमे के रोज़, मुस्लिम समुदाय का हुजूम ज्ञानवापी मस्जिद में जुमे की नमाज़ अदा करने उमड़ पड़ा। इस मौके पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया और ड्रोन कैमरों से निगरानी होती रही।
पुलिस प्रशासन ने ज्ञानवापी मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों को छावनी में तब्दील कर दिया है। ज्ञानवापी में सकुशल नमाज संपन्न होने के बाद जब नमाजी बाहर निकल गए तब जिला प्रशासन ने सांस ली। इस दरमियान नमाजियों से मीडिया ने बयान लेने की कोशिश किया मगर नमाजियों की मीडिया से नाराजगी ज़ाहिर हुई और किसी भी नमाज़ी ने बयान नही दिया।
उधर, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम भी पहुंचे। पुलिस कमिश्नर ने तैनात पुलिस के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमारी पूरी नजर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में है। शहर में चारों तरफ मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस को गश्त पर लगाया गया है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…