मो0 कुमेल
डेस्क: प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट लिया और बारिश का दौर शुरू हो गया है. हवाओ का दौर भी जारी है. बृहस्पतिवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। लखनऊ समेत अलीगढ़, बहराइच, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, कन्नौज, शाहजहांपुर, मेरठ, हरदोई समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश रिकार्ड की गई। सहारनपुर व आसपास के इलाकों में ओला गिरने की पुष्टि भी आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने की है। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाओं का दौर भी जारी रहा।
जबकि अधिकतम तापमान बारिश व हवा के चलते लखीमपुरखीरी में 16 डिग्री रहा, बुधवार को यहां पर दिन का पारा 23 डिग्री पहुंच गया था। बहराइच का दिन का पारा 17.4 रहा, एक दिन पहले यहां पर 25 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड हुआ था। ज्यादातर इलाकों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लखनऊ का पारा भी तीन डिग्री से अधिक गिरकर 22 डिग्री रिकार्ड हुआ है। रात के पारे में दो डिग्री के आसपास की बढ़ोतरी है।
अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, वर्तमान सक्रिय विक्षोभ के प्रभाव के चलते 31 जनवरी से एक फरवरी तक ओला-बारिश-गरज-चमक और तेज हवाओं का प्रभाव रहा। दो फरवरी को इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होगा। इससे तीन से पांच फरवरी के बीच सतही हवाओं का रुख पछुआ होगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आएगी। और फिर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…