ग्रेटर नोएडा में प्रेक्टिकल परीक्षा के दरमियान छात्र ने अपने सहपाठियों पर फेका केमिकल, 4 छात्र झुलसे

सरताज खान
डेस्क: ग्रेटर नोएडा में दादरी के एक कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान एक विद्यार्थी ने साथी छात्रों पर रसायन फेंक दिया। इस हमले में चार छात्र केमिकल से झुलस गए। पुलिस अफसरों के मुताबिक यह घटना मंगलवार को एक निजी कॉलेज में हुई।

उन्होंने बताया कि इससे प्रशांत, सिद्धार्थ, शाबाज और जैद झुलस गए जिनका उपचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल शिकायत नहीं मिली है लेकिन पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। उधर, कॉलेज प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।











