अनिल कुमार
डेस्क: बिहार के लखीसराय से बड़ी खबर आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दुर्घटना में 6 से अधिक लोग बुरी तरफ से जख्मी हैं। घटना रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के बिहरौरा गांव की है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसा लखीसराय – सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिहरौरा गांव के समीप हुआ है।
इस हादसे में ऑटो चालक मनोज कुमार की इलाज के दौरान हो गई है। वहीं, दिवाना कुमार, छोटू कुमार, अमित कुमार और रामू कुमार की पहचान हो पाई है। ये सभी मुंगेर जिला के जमालपुर के नया टोला केशोपुर निवासी थे। अन्य मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
बताते चले पुलिस मृतकों के मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना देकर पता लगाने में जुटी है। इस बीच कुछ घायलों की पहचान हो पाई है इनमें पचना रोड लखीसराय के सागर यादव, मुंगेर जमालपुर के रितिक कुमार की पहचान हुई है। घटनास्थल पर पुलिस और लोगों की भीड़ जमा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…