मो0 कुमेल
डेस्क: एक बार फिर भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भूकम्प के झटके महसूस किये गये है। आज बुधवार तड़के भारत के पडोसी देश अफगानिस्तान में धरती डोली है। नेशनल सिस्मोलॉजी के मुताबिक, यह भूकंप सुबह 4:17 मिनट पर आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.2 मापी गई। लोगों ने इस भूकंप के झटके को महसूस किया और घरों से बाहर भागते दिखे।
हालांकि, अफगानिस्तान में धरती हिलने से कुछ घंटे पहले भारत में भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में सोमवार की रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। मुख्य तौर पर लद्दाख में भूकंप का असर देखा गया और कुछ समय तय यहां भी धरती हिलती रही।
वही केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के करगिल जिले में सोमवार रात 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, इससे किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूंकप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप रात नौ बजकर 21 मिनट पर आया और इसका केंद्र करगिल से 148 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…