Varanasi

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र सडक पर उतरी वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस, जमकर हुई फुट पेट्रोलिंग

ए जावेद

वाराणसी: आगामी त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन के निर्देशन पर आज वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने सडको पर जमकर पेट्रोलिंग किया। इस दरमियान सभी एसीपी और थाना प्रभारी सडको पर पैदल गश्त करते हुवे नज़र आये।

बताते चले कि शिवरात्री, होली और रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत के मद्देनज़र संवेदनशीलता को देखते हुवे आला अधिकारियों ने पैदल गश्त और चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था हेतु निर्देशित किया हुआ है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन के द्वारा पैदल गश्त का भी निर्देश दिया गया है।

आज इसी क्रम में शाम होते ही वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सभी एसीपी और थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ सड़क पर पैदल गश्त करते हुवे दिखाई दिए। इस गश्त के दरमियाना आ जा रहे संदिग्धों को रोका और टोका भी गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts