आदिल अहमद
डेस्क: पूर्वी बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड में रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोग घायल हो गए थे। इस विस्फोट की जांच एनआईए को सौंपी गई थी। टोपी, मास्क और चश्मा पहने हुए एक व्यक्ति इस मामले में मुख्य संदिग्ध है और अभी उसका सुराग नहीं मिला है।
बैग पकड़े संदिग्ध ने अपनी पहचान छिपाने के लिए टोपी और मास्क पहन रखा था। हालांकि यह विस्फोट कम कम तीव्रता का था। ब्लास्ट में जो लोग घायल हुए उनमें रेस्तरां कर्मचारी एवं ग्राहक शामिल हैं। बेंगलुरु पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
‘द रामेश्वरम कैफे’ की सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक दिव्या राघवेंद्र राव ने एक बयान में कहा, ‘‘हम अपनी ब्रुकफील्ड शाखा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बहुत दुखी हैं। हम अधिकारियों और प्राधिकारियों के साथ जांच में सहयोग कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं और हम उन्हें हर प्रकार की आवश्यक सहायता एवं सहयोग और देखभाल प्रदान कर रहे हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए कामना करते हैं।’’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…