तारिक़ आज़मी
प्रतापगढ़: जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसको जानकार हर इंसान अन्दर तक काँप जा रहा है। आपके भी जुबां से यही निकल पड़ेगा कि तरबियत की कमी है। जनपद में एक व्यापारी की हत्या के मामले में उसके ही नाबालिग बेटे का नाम सामने आया है। 16 साल के लड़के ने कथित तौर पर अपने पिता को मरवाने के लिए शूटर्स से अपने पिता की हत्या केवल इस कारण करवा दिया क्योकि उसके पिता उसे ज्यादा पॉकेट मनी नहीं देते थे।
पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि मोहम्मद नईम के बेटे ने ही उन्हें मर्डर के लिए सुपारी दी थी। इसके बाद 16 साल के लड़के को हिरासत में लिया गया। मामले पर जानकारी देते हुए एक पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने हमें बताया कि उसने अपने पिता की हत्या के लिए शूटरों को काम पर रखा था और उन्हें छह लाख रुपये देने का वादा किया था। उसने 1.5 लाख रुपये एडवांस दिए और कहा कि वो बाकी पैसे मर्डर के बाद देगा। नाबालिग अपने पिता से नाराज था क्योंकि वो उसे कम पैसे देते थे और सख्त थे। नाबालिग ने बताया कि वो अक्सर दुकान से पैसे या घर से जेवर चुराता था। उसने पहले भी अपने पिता की हत्या कराने की योजना बनाई थी लेकिन वो असफल रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…