आफताब फारुकी
डेस्क: मुंबई के ठाकुर कॉलेज में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बेटे ध्रुव गोयल का एक सेमिनार होना था। उनके इस कार्यक्रम को लेकर विवाद छिड़ गया है। विपक्ष द्वारा कॉलेज प्रशासन पर छात्रों को जबरन कार्यक्रम में शामिल कराने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि कॉलेज की तरफ से और ध्रुव गोयल की तरफ से मामले पर सफाई दी गई है। सेमिनार से जुड़ा एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। जिसे उद्धव गुट के नेता काफी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं।
वीडियो में छात्र कहता है कि ‘मेरा सवाल है कि क्या आपको लगता है कि ठाकुर कॉलेज प्रशासन लोकतांत्रिक है, जो छात्रों के ID कार्ड जब्त कर उन्हें जबरन ये सेमिनार अटेंड करने को कह रहा है। और अगर कॉलेज वाले हमारा उत्पीड़न कर सकते हैं तो कोई भी हमारा उत्पीड़न कर सकता है।’ छात्र के सवाल पर कार्यक्रम में शामिल लोगों ने खूब तालियां बजाईं।
शेयर किए जा रहे वीडियो में छात्र के सवाल के बाद ध्रुव गोयल छात्रों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने अपने X अकाउंट पर घटना का वीडियो रिपोस्ट करते हुए लिखा, ‘शासन रोज दुनिया को संदेश दे रहा है कि वो नहीं चाहते कि देश में लोकतंत्र बना रहे। यहां छात्रों के एग्जाम के एक दिन पहले उनके ID कार्ड जब्त कर उन्हें बीजेपी उम्मीदवार के बेटे के सेमिनार में शामिल होने के लिए कहा गया… ‘
इसी मामले पर उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी कहा कि उम्मीद है कि सवाल उठाने पर छात्रों को सस्पेंड न होना पड़े। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक घटना को लेकर कॉलेज प्रशासन ने ध्रुव गोयल का एक वीडियो शेयर किया। इसमें ध्रुव गोयल ने माफी मांगते हुए बताया कि उन्हें नहीं पता था कि छात्रों को जबरदस्ती सेमिनार में शामिल करवाया गया है।
कालेज ने कहा वीडियो भ्रामक
कॉलेज का आरोप है कि प्रियंका चतुर्वेदी ने भ्रामक वीडियो शेयर किया है। कॉलेज का कहना है कि सेमिनार अच्छे से संपन्न हुआ था। लेकिन, प्रियंका चतुर्वेदी ने इस इवेंट को विवादित बना दिया। ये इवेंट पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं को प्रेरित करने के लिए था। उधर, प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होंने किसी भी तरह का भ्रामक वीडियो नहीं शेयर किया है। कई न्यूज चैनल्स द्वारा भी ये वीडियो शेयर किया गया है। उन्होंने कॉलेज के प्रिंसिपल को छात्रों से माफी मांगने के लिए कहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…