शफी उस्मानी
डेस्क: स्वीडन और कनाडा ने फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए को सहायता राशि देना फिर से शुरू कर दिया है। एक दिन पहले ही अमेरिका ने समुद्री रास्ते से ग़ज़ा में सहायता सामग्री पहुंचाए जाने के लिए सी-पोर्ट बनाने के लिए अमेरिकी सेना को निर्देश दिया। स्वीडन ने शनिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने अपने स्टाफ़ और खर्चों पर और कड़ी निगरानी का वादा किया जिसके बाद शुरुआत में 1।9 करोड़ डॉलर की मदद भेजी जाएगी।
शुक्रवार को कनाडा ने कहा था कि वो यूएनआरडब्ल्यूए को फ़ंडिंग देना फिर से शुरू कर रहा है। सात अक्टूबर को हमास के हथियारबंद लड़ाकों ने ग़ज़ा बॉर्डर से इसराइल में हमला किया था और 1200 लोगों की हत्या कर दी और 250 से अधिक लोगों को बंधक बना कर ग़ज़ा में ले गए। जवाबी कार्रवाई में इसराइल ने ग़ज़ा पट्टी पर हवाई हमले शुरू कर दिए और ज़मीनी अभियान चलाया। ग़ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इन हमलों में अब तक 30,900 लोगों की मौत हो चुकी है और नागरिकों तक पहुंचने वाली सहायता सामग्री में भी भारी कमी आई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…