मो0 कुमेल
डेस्क: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर सवाल उठाए हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सत्ता में आई तो वह ‘राम मंदिर पर बाबरी ताला’ लगा देगी। कपिल सिब्बल ने कहा, ‘हमारे प्रधानमंत्री जी को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए।
उन्होंने कहा ‘ऐसा बयान देने की आपको क्या ज़रूरत है। ज़रूरत इसलिए है क्योंकि आपकी एक्सपायरी डेट आ चुकी है, नहीं तो आप ऐसा बयान नहीं देते। आप इस देश के प्रधानमंत्री हैं। मेरे प्रधानमंत्री हैं।’
बताते चले कि 7 मई को मध्य प्रदेश के धार में पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था, ‘मोदी को 400 सीटें चाहिए, ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साज़िश को रोक सकूं। मोदी को 400 सीटें चाहिए ताकि कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 को फिर से वापस लाकर चिपका न दे। खेल बिगाड़ न दे। मोदी को 400 सीटें चाहिए ताकि कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर पर बाबरी ताला न लगा दे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…