तारिक़ आज़मी
डेस्क: तेलंगाना के एक आइसक्रीम विक्रेता का अश्लील वीडियो सामने आया जिसमें उसे अपने ठेले के पास वह हस्तमैथुन करते हुए देखा गया। ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना तेलंगाना के नेक्कोंडा इलाके की है जहां के अम्बेडकर सेंटर के पास यह वीडियो बनाया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद एक खाद्य निरीक्षक ने सैंपल इकट्ठा किए और कुर्बिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतों के लिए लगाई की जाती है।
भगवा क्रांति नाम के एक यूज़र जिसको एक्स ने ट्वीटर ने ब्ल्यू टिक दिया है और इसके 58 हज़ार के करीब फलोवर है ने इस घटना का वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि ‘तेलंगाना में एक ठेलेवाला जेहादी अतंकवादी आइसक्रीम बनाने के दौरान हस्तमैथुन करते और अपना वीर्य आइसक्रीम में मिलाते हुए कैमरे में क़ैद हुआ। और निभाओ भाई चारा । Nekkonda पुलिस ने आईपीसी 294 के तहत इस जेहादी पर मुकदमा दर्ज किया है’।
नाम के एक यूज़र जिसके 14 हज़ार से अधिक फालोवर्स है के द्वारा इसी वीडियो को पोस्ट करते हुवे अपने व्हाट्सएप नम्बर को वीडियो पर फालो करने को कहते हुवे लिखा है कि ‘तेलंगाना में एक मुसलमान ठेलेवाला आइसक्रीम बनाने के दौरान हस्तमैथुन करते और अपना वीर्य आइसक्रीम में मिलाते हुए कैमरे में क़ैद हुआ। Nekkonda पुलिस ने आईपीसी 294 के तहत इस बंदे पर मुकदमा दर्ज किया है।‘
क्या है हकीकत ? क्या सच में आइसक्रीम विक्रेता मुस्लिम है?
हमने इस सम्बन्ध में कई मीडिया रिपोर्ट्स को देखा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आइसक्रीम विक्रेता जिसको इस कुकृत्य के लिए गिरफ्तार किया गया है उसका नाम कालुराम कुर्बिया है और वो मूलत: राजस्थान का रहने वाला है। उसके पिता का नाम हजारे लाल कुर्बिया है। वह राजस्थान का मूल निवासी है। यहाँ यह शब्द इस बात के साथ आपको बता रहा हु कि ‘अपराध अथवा कुकृत्य का कोई धर्म से सम्बन्ध नही होता है।’ कालू राम कुर्बिया का मुस्लिम समुदाय से किसी प्रकार का कोई सम्बन्ध नही है और वह हिन्दू धर्म का अनुयायी है।
हमने इस सम्बन्ध में भाषा की बाधाओं के बीच नेक्कोंडा थाने से संपर्क किया। जहां के एसएचओ महेंद्र ने हमें बताया कि आरोपी मुस्लिम समुदाय से नहीं है। उन्होंने बताया, ‘गिरफ्तार किया गया आइसक्रीम विक्रेता 27 साल का कालुराम कर्बिया है। उसके पिता का नाम हज़ारे लाल कुर्बिया है। ये राजस्थान के रहने वाले हैं। कालुराम इस इलाके में नया आया है और लगभग 40 दिन पहले से अपनी दुकान लगा रहा है। मामले की जांच जारी है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…