तारिक़ खान
डेस्क: यूपी में बिजनौर ज़िले के धामपुर क़स्बे का एक वीडियो शनिवार से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि बाइक पर एक युवक के पीछे बुर्क़े में एक युवती और अधेड़ महिला बैठी हुई है। होली खेल रहे कुछ युवा इन लोगों को रास्ते में रोककर ज़बरन गीला रंग डाल रहे हैं।
रविवार को बिजनौर पुलिस ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है। वहीं शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद बिजनौर के पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने कहा था, ‘आज सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का बिजनौर पुलिस ने संज्ञान लिया है। इस वायरल वीडियो में कुछ लोग एक बाइक रोक कर उस पर सवार लोगों को तंग कर रहे हैं। उन पर ज़बरन रंग डाल रहे हैं। बिजनौर पुलिस इन लोगों की पहचान करा रही है। सीओ धामपुर को निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवार से बात कर तहरीर लें और मुक़दमा दर्ज करें।’
पुलिस उपाधीक्षक धामपुर सर्वम सिंह ने बताया कि ‘इस मामले में बाइक सवार पीड़ित परिवार की पहचान हो गई है। यह परिवार धामपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव का है। अभियोग दर्ज किया गया है।’ धामपुर में पिछले साल भी कुछ मुस्लिम महिलाओं पर भगत सिंह चौक इलाक़े में रंग भरे गुब्बारे मारने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो को कईं राजनेताओं तक ने एक्स पर शेयर किया था। धामपुर एक बार फिर से चर्चाओं में है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…