ए0 जावेद
वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के चौक पुलिस को वाहन चोरो के गैंग के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौक पुलिस ने 26 फरवरी को चोरी गई बाइक सहित चार शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार समस्त अभियुक्त सौरभ पाण्डेय, प्रियाशु सिंह, मनीष तिवारी, चन्दन यादव गाजीपुर जनपद के मूल निवासी है।
दौरान विवेचना इस्पेक्टर विमल मिश्रा को एक सीसीटीवी फुटेज संदिग्ध व्यक्तियों का प्राप्त हुआ। संदिग्ध व्यक्तियों के सम्बन्ध में सुरागरसी की गयी तथा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी गया वाहन बरामद कर लिया गया। अभियुक्तगणों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सौरभ पाण्डेय अपने दोस्त प्रियांशु सिंह व मनीष तिवारी के साथ मिल कर दिनांक 26/02/2024 को एक मोटरसाइकिल होण्डा साइन गुरुद्वारा गली से चोरी कर उससे गाजीपुर चले गए थे। मोटरसाइकिल को छुपाने व बेचने के उद्देश्य से चन्दन यादव से संपर्क किया चन्दन यादव द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को अपने घर पर रख लिया गया ग्राहक ढूंढ रहा था। इसी क्रम में वह बनारस बाइक बेचने के सिलसिले में आये थे और धरे गये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…