तारिक आज़मी
डेस्क: बेशक इश्क खुबसूरत होता है। मगर इश्क अगर ड्रामा-ए-इश्क बने तो खतरनाक भी होता है। इश्क कभी अपनी आशिकी को परेशान नही देख सकता। मगर ड्रामा-ए-इश्क अपनी जायज़ और नाजायज़ ख्वाहिशात रखता है। शायद रेशमा के साथ भी ऐसा ही कुछ था। जो उसके मौत की वजह बनी। एक खौफनाक मौत देने वाला और कोई नहीं बल्कि वही इश्क बना जिसको रेशमा बलैक्मेल कर रही थी। ड्रामा-ए-इश्क, सेक्स, ब्लैकमेलिंग के खेल का अंत आखिर खौफनाक मौत से हुआ।
गिरफ्त में आए आरोपी प्रेमी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि मृतक महिला रेशमा से उसके अवैध संबंध थे लेकिन पिछले कुछ समय से मृतका उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करती आ रही थी। राशिद रेशमा को पहले एक लाख पचास हजार रुपये दे चुका था मगर, अब वह तीन लाख रुपये मांग रही थी। रेशमा की बढ़ती पैसों की मांग से तंग आकर राशिद ने 15 मार्च अपनी प्रेमिका रेशमा की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
दरअसल रेशमा शादीशुदा थी। इसके बावजूद राशिद के साथ रेशमा के अवैध संबंध थे। दोनों कई साल से यह संबंध बनाते आ रहे थे। इधर कुछ दिनों ने रेशमा पैसों के लिए राशिद को ब्लैकमेल कर रही थी। रेशमा लगातार राशिद से पैसों की मांग कर रही थी। तो पैसों की मांग से परेशान होकर आखिर उसने रेशमा से अपना पीछा हमेशा के लिए छुड़ाना चाहा और घटना को अंजाम दे डाला।
प्लान के तहत राशिद रेशमा को बहला-फुसला कर मोटरसाइकिल से सहारनपुर लेकर गया और वहां पर गमछे से महिला का गला घोट कर महिला की हत्या की और मौके से फरार हो गया। पुलिस अफसरों ने बताया कि जिस मोटरसाइकिल से राशिद रेशमा को अपने साथ लेकर गया था वह मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। जिस गमछे से गला घोटा गया था वह गमछा भी बरामद हो गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…