आफताब फारुकी
डेस्क: पिछले साल हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के मामले में जमानत पर बाहर आए कथित गोरक्षक बिट्टू बजरंगी को एक व्यक्ति को छड़ी से पीटते हुए कैमरे में कैद किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बजरंगी को एक व्यक्ति को छड़ी से पीटते हुए देखा जा सकता है, उसके उनके ‘गोरक्षक’ समूह के अन्य लोग उसे पकड़ रहे हैं। वीडियो में एक पुलिसकर्मी उस व्यक्ति के करीब खड़ा दिखाई दे रहा है, लेकिन वह मूकदर्शक बना हुआ है। हम वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करते है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि वीडियो 1 अप्रैल का है और जिस शख्स की पिटाई हुई है वह फरीदाबाद के सरूरपुर का रहने वाला है। शामू नाम के व्यक्ति पर आरोप था कि उसने अपने पड़ोस की दो लड़कियों को चॉकलेट देकर अपने घर में बुलाया और स्थानीय लोगों को संदेह था कि वह उनका यौन शोषण करना चाहता था। उसके कुछ पड़ोसी घर में घुस आए और शामू को पकड़ लिया।
घटना की खबर फैल गई और बजरंगी के गोरक्षक समूह, गोरक्षक बजरंग फोर्स के सदस्य मौके पर पहुंचे और शामू को अपने साथ फरीदाबाद के संजय एन्क्लेव में अपने नेता के घर ले गए। बजरंगी के घर के बाहर के वीडियो में गोरक्षक, जो बजरंग दल का सदस्य भी है, एक छड़ी पकड़े हुए दिख रहा है और उसके समूह के अन्य लोग गिड़गिड़ाते शामू को जमीन पर घसीट रहे हैं। एक पुलिसकर्मी उस आदमी से कुछ इंच की दूरी पर एक कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाई देता है और वह उठता है, लेकिन कोई दखल नहीं देता है। फिर एक आदमी को दूसरों से शामू को अपनी तरफ लाने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है और बजरंगी उर्फ राज कुमार उसे छड़ी से मारने के लिए आगे बढ़ता है।
इसी बीच, इस मामले में पुलिस एनआईटी डीसीपी कुलदीप सिंह ने एनडीटीवी को बताया कि बिट्टू बजरंगी मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक मुकदमा बिट्टू बजरंगी और अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया है। यह मामला पीटे गए शख्स की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरा मामला शामू के खिलाफ दर्ज किया गया है, जो दो बच्चियों को गलत नीयत से बहला-फुसलाकर अपने घर ले जा रहा था। साथ ही वीडियो में जो पुलिसकर्मी दिखाई दे रहा, वह बिट्टू बजरंगी का गनमैन है, जो पुलिस प्रशासन ने मुहैया कराया था, उसके खिलाफ भी अब कार्रवाई की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…