UP

बुझ गया कुल का दीपक: नदी में नहाने गए मासूम की डूबने से हुई मौत

रेयाज अहमद

गाजीपुर: मोहम्दाबाद के भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर ग्राम स्थित गंगा घाट पर आज रविवार की सुबह गंगा नदी में अपने पिता तथा बहन के साथ स्नान करने गए बालक की मौत हो गई। बच्चा नहाने के दरमियान गहरे पानी में चला गया था। जहा डूबने से उसकी मौत हो गई।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार कृष कुशवाहा (9) पुत्र रबीन्द्र कुशवाहा निवासी बलुआ-तपेशाहपुर की नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना सुबह 7 बजे की बताई जाती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण गंगा घाट मौके पर पहुंचे। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

घर के इकलौता पुत्र कृष की मौत से घर का दीपक बुझ गया। रबीन्द्र की दो संन्तानों में एक पुत्री प्रिती एवं उससे छोटा एकमात्र पुत्र कृष था। मां शिवकुमारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर मौजूद गोताखोर मल्लाहों के प्रयास से उसके शव को बाहर निकाला गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts