अनुपम राज
वाराणसी: महिला भूमिहार समाज नव्या क्लब की महिलाओ ने मातृत्व दिवस उन माताओ के साथ मनाना पसंद किया जो परिवार से दूर अपना जीवन वृद्धाश्रम दुर्गा कुंड मे व्यतीत कर रही थी। संस्था की अध्यक्ष अनुपमा राय एवंम संस्थापिका राजलक्ष्मी राय एव महिला भूमिहार समाज की सदस्यो के आर्थिक सहयोग से वृद्धाश्रम की महिलाओ को कपडा खाने पीने और जरुरत की वस्तुए को मुहैया कराया गया।
इस अवसर पर अनुपमा राय ने कहा कि ‘आखिरकार मां ही वो इंसान है, जो जन्म देने से लेकर हर सुख-दुख में अपने बच्चे के साथ हमेशा खड़ी रहती है। इसी वजह से मां की अहमियत को शब्दों में बयां कर पाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है।‘
डा0 राजलक्ष्मी राय ने कहा’ ‘वैसे तो किसी एक दिन को मां के नाम समर्पित करना, किसी के लिए भी काफी नहीं होता है। इसके बावजूद मां के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।‘ इसके साथ ही वृद्धाश्रम की माताओ से अपील की कि अपने मत का सदुपयोग करेंगी और पुरी कोशिश करेंगी कि वोट देने जरूर जायें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुसुम सिंह, किरन सिंह। नीलू, प्रतिमा, अर्चना, अंजू, अमृता, रिचा, पल्लवी, पायल, प्रियंका, अनिता, अनामिक, सीमा, डॉ माधुरी राय, मंजू, अस्मिता, पिंकी, अपर्णा, कल्पना, सीता, प्रिया, शुभ्रा, अनु, प्रतिमा, संगीता, ऋतु और नेहा आदि उपस्थित थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…