निलोफर बानो
वाराणसी: समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर आदिल खान के स्वागत और सम्मान कार्यक्रमों का दौर जारी है। इस क्रम में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष मो0 हैदर ‘गुड्डू’ के आवास पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों ने आदिल खान का स्वागत और सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे आदिल खान ने कहा कि समाजवादी का जन्म ही संघर्ष से हुआ है। हम संघर्ष करने में पीछे नही है। लाख तंत्र हम समाजवादियो को डराने की कोशिश करे, मगर हम डरने वालो में नहीं है। इसका एक बड़ा उदहारण 4 जून को आएगा जब वाराणसी लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय चुनाव जीत कर सदन पहुचेगे।
कार्यक्रम में अपना नजरिया रखते हुवे मो0 अजफर ‘गुड्डू मास्टर’ ने कहा कि अपने क्षेत्र से एक एक वोट को बूथ तक ले जाने की ज़िम्मेदारी हम सबको निभानी है। सरकार के लिए आवाम की नाराज़गी है। हम सबको मेहनत करना है और घर घर जाकर सरकार की असफलताओं के सम्बन्ध में बताना है। गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के लिए हम सबको तन, मन और धन से लगाना है और यह आज से ही शुरू करना होगा।
कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोक सभा प्रभारी अल्पसंख्यक सभा जावेद अंसारी, विशिष्ट अतिथि नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव यूवजन सभा आदिल खान थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शमीम अंसारी, मो0।अज़फर “गुड्डू मास्टर”, लतीफ अहमद, वाकिफ हसन ‘विक्की’, महानगर उपाध्यक्ष साजिद खान ‘चिंटू’, तुफैल अंसारी, अंसार अहमद, विधानसभा अध्यक्ष कैण्ट अरशद खान ‘रानू’, शमशीर आलम मंसूरी आदि उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…