बुझ गया कुल का दीपक: नदी में नहाने गए मासूम की डूबने से हुई मौत

रेयाज अहमद
गाजीपुर: मोहम्दाबाद के भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर ग्राम स्थित गंगा घाट पर आज रविवार की सुबह गंगा नदी में अपने पिता तथा बहन के साथ स्नान करने गए बालक की मौत हो गई। बच्चा नहाने के दरमियान गहरे पानी में चला गया था। जहा डूबने से उसकी मौत हो गई।

घर के इकलौता पुत्र कृष की मौत से घर का दीपक बुझ गया। रबीन्द्र की दो संन्तानों में एक पुत्री प्रिती एवं उससे छोटा एकमात्र पुत्र कृष था। मां शिवकुमारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर मौजूद गोताखोर मल्लाहों के प्रयास से उसके शव को बाहर निकाला गया।











