लखनऊ के कई स्कूलों को धमकी भरा इमेल, बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद मचा हडकंप

आदिल अहमद
डेस्क: लखनऊ के कई स्कूलों में उस वक्त हडकंप मच गया जब धमकी भरा इमेल पहुंचा। दरअसल, आज लखनऊ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी के बाद हडकंप मच गया।

शहर के एलपीएस पीजीआई शाखा, जीडी गोइनका और सेंट मैरी स्कूल कठोता शाखा को भी धमकी मिली है। पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने छानबीन की। स्कूल परिसर में कुछ भी नहीं मिला। बताते चले इसके पहले एमिटी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।











