Varanasi

गौ गठबंधन समर्थित युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी का आरोप ‘नही जमा किया गया हमारा दूसरा नामांकन, धरना दिया तो पुलिस उठा ले गई थाने, यह लोकतंत्र की हत्या है’

अनुराग पाण्डेय

वाराणसी: वाराणसी लोक सभा क्षेत्र में आज गो गठबंधन समर्थित युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी कोली शेट्टी शिव कुमार का आरोप है कि उनका दूसरा सेट का नामांकन नहीं लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह 11 बजे से उनको लाइन में खड़ा कराएं रखा गया और अंत में यह कह कर मना कर दिया गया कि अब समय खत्म हो गया है।

शिवकुमार का आरोप है कि मुझे घंटो लाइन में खड़ा करवाए रखा गया और मेरा दूसरा सेट नामांकन का नहीं लिया गया। जबकि कांग्रेस सहित बसपा प्रत्याशी का नामांकन जमा किया गया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए बताया गया कि समय समाप्त हो गया है। जबकि अन्य प्रत्याशियों के नामांकन लिए गये।

इससे आक्रोशित होकर गौ गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक राजा सक्षम सिंह योगी जिला मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। बाद पुलिस राजा सक्षम योगी को कैंट थाने उठा ले। गो गठबंधन के राष्ट्रीय प्रभारी राजा सक्षम योगी ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts