तारिक़ आज़मी
डेस्क: इसराइल और लेबनान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस दरमियान इसराइल ने संभावित हमलो को लेकर अपने नागरिको को सलाह जारी किया है। भारतीय समयानुसार आज दोपहर में लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह ने इसराइल पर 300 से अधिक राकेटों की बरसात कर डाला है। हिजबुल्लाह के इस हमले से इसराइल के सीमावर्ती इलाकों में सायरन की आवाज़े आ रही है।
दक्षिणी इसराइल पर हमास के हमले बाद से इसराइल और हिज़बुल्लाह के बीच क्रॉस बॉर्डर फायरिंग जारी है। हमास के हमले में 1200 लोगों की मौत हुई थी और 240 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद से इसराइल ने ग़ज़ा पर हमला कर दिया था। हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हमले में अब तक लगभग 40 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। हिज़बुल्लाह पर वर्षों से इसराइली और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए बमबारी और षड्यंत्र रचने का आरोप लगता रहा है। पश्चिमी देश, इसराइल, अरब खाड़ी देशों और अरब लीग हिज़बुल्लाह को ‘आतंकवादी’ संगठन मानते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…