शफी उस्मानी
वाराणसी। दालमण्डी स्थित मुस्लिम मुसाफिर खाने में मरकजी यौमुन्नबी कमेटी के सदस्यों और प्रशासन के साथ एक बैठक हुई और बैठक में ईद-मिलादुन्न-नबी में मुक़द्दस मौके पर होने वाली सजावटो और निकलने वाले जुलूस के साथ दीगर प्रोग्रामो को लेकर आपसी तस्किरा हुआ। इस दरमियान सदर एवं सिकेटरी ने मरकज़ की जानिब से प्रशासन से साफ़ सफाई और विद्युत व्यवस्था के मुताल्लिक तस्किरा के साथ तमाम एख्राजात मुकम्मल करने की मांग किया गया।
पत्रकारों से बात करते हुवे मरकज़ के मोहम्मद इमरान खान ने बताया कि जिम्मेदार साथियों ने गंगा जमुनी तहजीब के शहर में तमाम लोगों से पुरखुलूस गुज़ारिश की है कि इस यादगार जुलूस में शामिल हो कर शुकिया का मौका दें। कमेटी के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से ये गुजारिश की है कि उस दिन ट्रैफिक, सफाई एवं लाइट का मुकम्मल इन्तेजाम रखा जाये। जिससे इस यादगार जश्न को शानदार एवं खूबसूरत बनाया जाये। अन्त में मर्कज़ के जिम्मेदार साथियों ने बनारस के हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई व जिम्मेदार लोगों से तथा शहर के बुज़गों से गुज़ारिश की है कि इस जश्न में शामिल हो कर जुलूस को कामयाब बनायें।
इस दरमियान हमसे खुसूसी बात करते हुवे मरकजी यौमुननबी कमेटी के महामंत्री हाजी महमूद खान ने वक्फ अमेंडमेंट बिल के मुताल्लिक तस्किरा करते हुवे तमाम आवाम से गुजारिश किया है कि जेपीसी रायशुमारी जो कर रहा है उसमे शामिल होकर सभी लोग मेल और दीगर तरीको से इस अमेंडमेंट बिल पर अपना नजरिया जेपीसी को भेजे। उन्होंने सभी से अपील किया है कि आप इस नज़रिए को भेजने के लिए आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड की वेब साईट पर जाकर वहा पर मौजूद तरीकत से अपनी रायशुमारी करे।
कार्यक्रम में मरकजी यौमुन्नबी कमेटी के हाजी शकील अहमद बबलू, हाजी महमूद खान, मो० अबरार खान, मो० इमरान खान, शकील अहमद सिद्दीकी, आगा कमाल, रेयाज़ अहमद नूर, दिलशाद अहमद, सोहराब आलम, वारिस बब्लू, हाजी समर खान, हाजी राशीद साजिद गुड्डू, राशिद सिद्दीकी, हाजी यासीन गुड्डू, हाजी एकबाल, तौकीर अहमद, फुरकान खान, शारिक खान, अज़हर आलम अज्जू, मारूफ अली इत्यादि मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…