पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी श्रीकांत पंगारकर हुआ शिवसेना शिंदे गुट में शामिल

आदिल अहमद
डेस्क: पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में अभियुक्त श्रीकांत पंगारकर ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिव सेना की सदस्यता ली है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ श्रीकांत पंगारकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जालना में शिव सेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए हैं।












