शफी उस्मानी
वाराणसी: आईआईटी छात्रा के साथ हुवे गैन्ग्रेप्म के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 13 छात्रो को विगत दिनों बीएचयु प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। इस निलंबन के खिलाफ आज बीएचयु में छात्रो का ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। इस विरोध प्रदर्शन में समाजवादी छात्र सभा और एनएसयुआई सहित डीयु और जेएनयु के छात्रो के प्रतिनिधि मंडल ने भी भाग लिया।
प्रदर्शन करने वाले छात्रो और नेताओं ने बीएचयु प्रशासन से निलंबित 13 छात्रो के निलंबन वापसी की मांग किया। निलंबित छात्रों के समर्थन में दिल्ली विश्वविद्यालय और जेएनयू के छात्र संयुक्त रूप से वाराणसी पहुंचे हैं और सिंहद्वार पर प्रदर्शन कर छात्रों का समर्थन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस की एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्र शामिल हैं।
आपको बता दें कि बीएचयू में छात्रों के निलंबन के बाद लगातार उनकी बहाली की मांग को लेकर छात्र संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं अब अन्य विश्वविद्यालयों के छात्र भी इस प्रदर्शन से जुड़ रहे है। सूत्रों की माने तो प्रदर्शन को लेकर सुरक्षातंत्र ने अपने कान खड़े कर लिए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…