तारिक आज़मी
वाराणसी: वाराणसी नगर निगम खुद को स्मार्ट होने का दावा कागजों पर करता है या फिर उसके स्मार्ट होने की तत्बीर ज़मीनी स्तर पर भी दिखाई देती है, इसका अगर कोई प्रमाण चाहिए तो आप वाराणसी नगर निगम की अलाव व्यवस्था को ध्यान से देखे। कडाके की इस ठण्ड में शहर में कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था का दावा नगर निगम ने अपने कागजों में कर रखा है।
नगर निगम के दावो को आईना दिखाया वाराणसी के चौक इलाके में स्थित कर्णघंटा के आम नागरिको ने। ठण्ड से कपकपाती इंसानियत और बेज़ुबान जानवरों की तकलीफ जब दिनेश श्रीवास्तव, राजू अहमद, आरिफ अहमद, राजा और उनके साथियो को नहीं सहन हुई तो खुद के पैसो से एक दो नहीं बल्कि तीन तीन जगह अलाव की व्यवस्था करवा दिया। अलाव भी गीली लकडियो का नहीं बल्कि सुखी लकडियो का ताकि धुआ न उठा और प्रदुषण न हो। पिछले दो दिनों से जल रहे इस अलाव की आंच शायद नगर निगम के व्यवस्थाओं की कलई न खोले, मगर कम से कम इंसानियत जो ठण्ड से काँप रही है, और बेजुबान जानवर जो ठण्ड से आसरा तलाश रहे है के लिए तो राहत है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…