दिल्ली दंगो के आरोपी ताहिर हुसैन ने किया कस्टडी में चुनाव प्रचार

आदिल अहमद

डेस्क: दिल्ली दंगों के अभियुक्त ताहिर हुसैन को चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट से कस्टडी परोल मिली है। लेकिन, उनका दावा है कि उन्हें चुनाव प्रचार के लिए पूरा समय नहीं मिल रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ताहिर हुसैन ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए मुझे 12 घंटे दिए गए थे। मगर, मुझे आठ घंटे भी नहीं मिल पा रहे थे। मैंने पुलिस प्रशासन के सामने अपनी चिंता ज़ाहिर की है।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि आज और कल मुझे चुनाव प्रचार के लिए पूरा समय मिलेगा। मैंने पिछले पांच सालों में देखा है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने संवैधानिक ढंग से काम किया है। मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूं। मुस्तफ़ाबाद में बड़ी साज़िश रची जा रही है। मेरी मुख्य प्रतिद्वंदी भाजपा नहीं चाहती है कि मैं प्रचार करूं। आम आदमी पार्टी मुझे चुनाव प्रचार से रोक रही है।’

ताहिर हुसैन को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुस्तफ़ाबाद सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्से में 23 फ़रवरी से 26 फ़रवरी, 2020 के बीच दंगे हुए थे। इन दंगों में 53 लोगों की जान गई थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक़, मरने वालों में 40 मुसलमान और 13 हिंदू थे।

उस वक़्त ताहिर हुसैन आम आदमी पार्टी के पार्षद थे, लेकिन दंगों में नाम आने के बाद पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। उन पर आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। चुनावी हलफ़नामे के मुताबिक़ ताहिर के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस की 10 और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 1 एफ़आईआर दर्ज है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *