सबा अंसारी
नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुवे हादसे जिसमे 40 जाने गई थी के सम्बन्ध में विभिन्न विभाग के द्वारा जांच की ज़िम्मेदारी मिलने के बाद पहले आरपीऍफ़ की जांच रिपोर्ट सामने आई है। आरपीएस के द्वारा एक इस्पेक्टर रैंक के अधिकारी ने यह जांच करके अपने उच्चाधिकारियों को सौपा है। इस रिपोर्ट में रेलवे प्रशासन की गलतियों को इंगित किया गया है।
इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक़, रिपोर्ट में बताया गया है, रात करीब 8:45 बजे घोषणा की गई कि प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन प्लेटफ़ॉर्म नंबर 12 से रवाना होगी। लेकिन कुछ देर बाद एक और घोषणा की गई। इसमें बताया गया कि कुंभ स्पेशल ट्रेन प्लेटफ़ॉर्म नंबर 16 से रवाना होगी। इसी के कारण यात्रियों के बीच भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक रिपोर्ट बताती है कि इससे पहले, प्लेटफ़ॉर्म नंबर 12 से ट्रेन नंबर 12560 शिव गंगा एक्सप्रेस 8:05 मिनट पर रवाना हुई थी। इसके बाद स्टेशन पर अचानक यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसकी वजह से फुटओवर ब्रिज 2 और 3 जाम हो गए। प्लेटफ़ॉर्म 12-13, 14-15 और 16 पर भी जाम जैसी स्थिति थी। जब दूसरी घोषणा हुई, उस समय मगध एक्सप्रेस प्लेटफ़ॉर्म 14 पर खड़ी थी। उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफ़ॉर्म 15 पर खड़ी थी। प्लेटफ़ॉर्म 14 पर खड़ी मगध एक्सप्रेस को भी प्रयागराज से होकर जाना था। ऐसे में महाकुंभ जाने वाली भीड़ वहां भी खड़ी थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सबके कारण यात्रियों की आवाजाही में समस्या आई। स्थिति का आकलन करने के बाद स्टेशन डायरेक्टर से ज़्यादा टिकट न बेचने को कहा गया। भीड़ बढ़ने की आशंका के चलते सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही, प्लेटफ़ॉर्म और ऍफ़ओबी पर पहुंचने के लिए कहा। स्टेशन डायरेक्टर को स्पेशल ट्रेन के भर जाने पर तुरंत उसे चलाने का आदेश देने के लिए कहा गया। इसके बाद जब कर्मचारी भीड़ को हटाने की कोशिश कर रहे थे, तभी कुंभ स्पेशल ट्रेन के प्लेटफ़ॉर्म में बदलाव की घोषणा कर दी गई।
इंडियन एक्सप्रेस ने नॉर्दर्न रेलवे के चीफ़ पब्लिक ऑफ़िसर हिमांशु शेखर उपाध्याय से भी बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई विभागों से रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। आरपीऍफ़ उनमें से एक है। सभी से रिपोर्ट मिलने के बाद मंत्रालय की तरफ़ से गठित हाई लेवर कमेटी उनसे क्रॉस-क्वेश्चन करेगी। फिर अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…