National

सदन के अन्दर और बाहर हंगामा: गले बेडिया, हाथो में अस्थि कलश ऐसे पहुचे सपा विधायक विधानसभा, एमएलसी आशुतोष सिन्हा हाथो में अस्थि कलश लेकर आये और कहा ‘ये सरकार को नैतिकता सिखाने के लिए है’

शफी उस्मानी

डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा विधानसभा सत्र में सहयोग की विपक्ष से मांग के बीच आज उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजटसत्र में पहला दिन सदन के बाहर और अन्दर हंगामो के नाम रहा। पहले दिन सपा के सदस्यों ने विधानसभा के अंदर और बाहर जमकर हंगामा किया। महाकुंभ में मची भगदड़ और संभल जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

इस दौरान सपा के विधायक अतुल प्रधान गले में जंजीर डालकर सदन पहुंचे। वहीं एक और विधायक साइकिल पर अस्थि कलश लेकर सदन में आए। सपा विधायक अतुल प्रधान हाथ में हथकड़ी और गले में बेड़ियां डालकर सदन पहुंचे। अतुल प्रधान ने कहा, अमेरिका में जिस तरह से भारतीयों को जंजीर से बांधकर भेजा गया है, उसकी गूंज पूरे हिंदुस्तान में हो रही है। इसी को लेकर हम विरोध जताने आए हैं।

वाराणसी से सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा साइकिल से अस्थि कलश लेकर विधानसभा पहुंचे। आशुतोष सिन्हा ने कहा, ये अस्थि कलश सरकार को नैतिकता सिखाने के लिए है। वो इसे लोकतंत्र के मंदिर में स्थापित करेंगे। सपा विधायकों ने राज्यपाल आनंदीबेन के अभिभाषण के दौरान जमकर हंगामा किया। जिसके चलते सदन की कार्यवाही 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सपा के वरिष्ठ नेता सुधाकर सिंह ने बताया कि विधायकों ने संभल और कुंभ समेत तमाम मुद्दों पर सरकार की विफलताओं को लेकर धरना दिया है। वहीं सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बीजेपी सरकार को जन विरोधी और किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts