नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर आरपीऍफ़ की जांच रिपोर्ट में दावा ‘आखरी मिनट में प्लेटफार्म बदलने की घोषणा बनी दुर्घटना का मुख्य कारण’

सबा अंसारी

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुवे हादसे जिसमे 40 जाने गई थी के सम्बन्ध में विभिन्न विभाग के द्वारा जांच की ज़िम्मेदारी मिलने के बाद पहले आरपीऍफ़ की जांच रिपोर्ट सामने आई है। आरपीएस के द्वारा एक इस्पेक्टर रैंक के अधिकारी ने यह जांच करके अपने उच्चाधिकारियों को सौपा है। इस रिपोर्ट में रेलवे प्रशासन की गलतियों को इंगित किया गया है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि, प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन के प्लेटफ़ॉर्म में बदलाव की घोषणा की गई, यही भगदड़ की वजह है। वहीं, भगदड़ के बारे में अधिकारियों को 40 मिनट की देरी से बताया गया, जिससे 18 जानें चली गईं। जांच करने वाले अधिकारी ने 16 फ़रवरी को दिल्ली जोन के अपने सीनियर अधिकारियों को ये रिपोर्ट सौंपी है।

इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक़, रिपोर्ट में बताया गया है, रात करीब 8:45 बजे घोषणा की गई कि प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन प्लेटफ़ॉर्म नंबर 12 से रवाना होगी। लेकिन कुछ देर बाद एक और घोषणा की गई। इसमें बताया गया कि कुंभ स्पेशल ट्रेन प्लेटफ़ॉर्म नंबर 16 से रवाना होगी। इसी के कारण यात्रियों के बीच भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।

रिपोर्ट में आगे कहा गया, घोषणा सुनकर यात्री प्लेटफ़ॉर्म 12-13 और 14-15 से फुटओवर ब्रिज 2 और 3 के ज़रिए सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश करने लगे। वहीं, मगध एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति और प्रयागराज एक्सप्रेस के यात्री सीढ़ियों से उतर रहे थे। धक्का-मुक्की के बीच कुछ यात्री फिसलकर सीढ़ियों पर गिर गए और घायल हो गए। लेकिन अन्य यात्री सीढ़ियों पर चलने लगे।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक रिपोर्ट बताती है कि इससे पहले, प्लेटफ़ॉर्म नंबर 12 से ट्रेन नंबर 12560 शिव गंगा एक्सप्रेस 8:05 मिनट पर रवाना हुई थी। इसके बाद स्टेशन पर अचानक यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसकी वजह से फुटओवर ब्रिज 2 और 3 जाम हो गए। प्लेटफ़ॉर्म 12-13, 14-15 और 16 पर भी जाम जैसी स्थिति थी। जब दूसरी घोषणा हुई, उस समय मगध एक्सप्रेस प्लेटफ़ॉर्म 14 पर खड़ी थी। उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफ़ॉर्म 15 पर खड़ी थी। प्लेटफ़ॉर्म 14 पर खड़ी मगध एक्सप्रेस को भी प्रयागराज से होकर जाना था। ऐसे में महाकुंभ जाने वाली भीड़ वहां भी खड़ी थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सबके कारण यात्रियों की आवाजाही में समस्या आई। स्थिति का आकलन करने के बाद स्टेशन डायरेक्टर से ज़्यादा टिकट न बेचने को कहा गया। भीड़ बढ़ने की आशंका के चलते सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही, प्लेटफ़ॉर्म और ऍफ़ओबी पर पहुंचने के लिए कहा। स्टेशन डायरेक्टर को स्पेशल ट्रेन के भर जाने पर तुरंत उसे चलाने का आदेश देने के लिए कहा गया। इसके बाद जब कर्मचारी भीड़ को हटाने की कोशिश कर रहे थे, तभी कुंभ स्पेशल ट्रेन के प्लेटफ़ॉर्म में बदलाव की घोषणा कर दी गई।

इंडियन एक्सप्रेस ने नॉर्दर्न रेलवे के चीफ़ पब्लिक ऑफ़िसर हिमांशु शेखर उपाध्याय से भी बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई विभागों से रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। आरपीऍफ़ उनमें से एक है। सभी से रिपोर्ट मिलने के बाद मंत्रालय की तरफ़ से गठित हाई लेवर कमेटी उनसे क्रॉस-क्वेश्चन करेगी। फिर अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचेगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *