सदन के अन्दर और बाहर हंगामा: गले बेडिया, हाथो में अस्थि कलश ऐसे पहुचे सपा विधायक विधानसभा, एमएलसी आशुतोष सिन्हा हाथो में अस्थि कलश लेकर आये और कहा ‘ये सरकार को नैतिकता सिखाने के लिए है’

शफी उस्मानी
डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा विधानसभा सत्र में सहयोग की विपक्ष से मांग के बीच आज उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजटसत्र में पहला दिन सदन के बाहर और अन्दर हंगामो के नाम रहा। पहले दिन सपा के सदस्यों ने विधानसभा के अंदर और बाहर जमकर हंगामा किया। महाकुंभ में मची भगदड़ और संभल जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।


सपा के वरिष्ठ नेता सुधाकर सिंह ने बताया कि विधायकों ने संभल और कुंभ समेत तमाम मुद्दों पर सरकार की विफलताओं को लेकर धरना दिया है। वहीं सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बीजेपी सरकार को जन विरोधी और किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है।











