ईदुल अमीन
डेस्क: उत्तर प्रदेश में संभल के पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी के होली के त्योहार और जुमे की नमाज़ से जुड़े बयान पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकारों को इसे आपसी भाईचारे में तब्दील करना चाहिए। संभल का उदाहरण देते उन्होंने कहा कि अधिकारियों का गलत इस्तेमाल करना ठीक नहीं है।
उन्होंने यह भी लिखा है, ‘संभल की तरह अधिकारियों का गलत इस्तेमाल करना ठीक नहीं तथा इनको कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए।’ इससे पहले होली और रमज़ान को लेकर संभल में हुई शांति समिति की बैठक के बाद सीओ अनुज चौधरी ने कहा था, ‘होली का रंग लग जाने से जिसका धर्म भ्रष्ट हो रहा है, वो उस दिन घर से ना निकले।’ हालांकि पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी के बयान का राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समर्थन किया था।
सीएम योगी ने कहा है, ‘देखिए होली के अवसर पर मुझे लगता है कि एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए और स्वाभाविक रूप से जुमे की नमाज़ हर शुक्रवार के दिन होती है। होली वर्ष में एक बार होती है। तो यही कहा गया… प्यार से समझाया गया।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…