जाने कौन है लेडी डॉन ज़िक्रा, जिस पर पुलिस को शक है कि दिल्ली के सीलमपुर हत्याकांड में हो सकता है उसका हाथ

मो0 कुमेल

डेस्क: गुरुवार न्यू सीलमपुर के जे-ब्लॉक में कुणाल नाम का एक किशोर कुछ खरीदने के लिए घर से निकला था। तभी 4-5 लोगों ने उसे घेरकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद कुणाल को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में ज़िक्रा नाम की महिला चर्चा का केंद्र बनी हुई है। ज़िक्रा को इस हत्याकांड में संदिग्ध के तौर पर देखा जा रहा है। स्थानीय लोग उसे ‘लेडी डॉन’ कहते हैं। पुलिस के अनुसार, ज़िक्रा और उसके भाई साहिल इस हत्याकांड में शामिल हो सकते हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ज़िक्रा सीलमपुर की रहने वाली है। वो कथित तौर पर आपराधिक पृष्ठभूमि रखती है। 15 दिन पहले ही वो जेल से रिहा हुई थी, जहां वो आर्म्स एक्ट के तहत बंद थी। वो हमेशा अपने साथ बंदूक रखने के लिए कुख्यात है। सोशल मीडिया पर भी पिस्टल लहराते हुए ज़िक्रा के वीडियो सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ज़िक्रा जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया के लिए बाउंसर के तौर पर भी काम करती थी। वो कथित तौर पर गैंगस्टर की पत्नी के ड्रग्स से जुड़े एक मामले में जेल जाने से उसके साथ ही रह रही थी। ऐसा माना जाता है कि जोया की गिरफ्तारी के बाद ज़िक्रा अपना खुद का गिरोह बनाने का प्लान कर रही थी।

जेल से बाहर आने के बाद से ज़िक्रा कथित तौर पर ‘लाला’ नाम के एक व्यक्ति की तलाश कर रही थी, जिसने उसके भाई को पीटा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिक्रा ने कुणाल से लाला के बारे जानकारी मांगी थी। जब उसने उसकी मदद नहीं की, तो उसने कथित तौर पर उसकी हत्या करवा दी। कुणाल के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि कुछ समय पहले उनके समुदाय के कुछ लोगों ने ज़िक्रा के चचेरे भाई साहिल पर कथित तौर पर हमला किया था। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

वही मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लेडी डॉन जिकरा समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इन सभी को नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की पुलिस टीम ने पकड़ा है और पूछताछ का सिलसिला जारी है। वहीं मामले में दो मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं, जिनकी जानकारी इकठ्ठा की जा रही है। कुणाल हत्याकांड के विरोध में सीलमपुर में स्थानीय निवासी प्रदर्शन कर रहे थे। जिसे कल शुक्रवार को पुलिस ने खत्म करवा दिया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *