मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोले युपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ‘बंगाल जल रहा है, वहां की मुख्यमंत्री चुप हैं, दंगाइयों को शांतिदूत कहती हैं, लातों के भूत, बातों से कहां मानते है?’

आफताब फारुकी
डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि ममता सरकार ने धर्म निरपेक्षता के नाम पर दंगाइयों को दंगा करने की पूरी छूट दे रखी है।

उन्होंने कहा कि ‘इन दंगाइयों का उपचार ही डंडा है, बिना डंडे के मानेंगे नहीं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा मुर्शिदाबाद पिछले हफ़्ते से जल रहा है, लेकिन राज्य सरकार मौन है। सीएम योगी ने कहा कि इस तरह की अराजकता पर लगाम लगनी चाहिए।











