तारिक आज़मी
वाराणसी: वाराणसी विकास प्राधिकरण पर अक्सर ही भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहते है। मगर शायद यह पहली बार होगा जब एक सप्ताह पहले सील भवन का अवैध निर्माण धड़ल्ले से अवैध रूप से सील तोड़ कर जारी हो गया है। तस्वीरे गवाह है जो लोकेशन के साथ खीची गई है, बताती है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण और चौक पुलिस पर गंभीर सवाल है। आखिर कैसे ऐसे खुल्लम खुल्ला अवैध निर्माण हो गया है?
विकास प्राधिकरण के जोनल का कहना है कि ‘मैं इस मामले में खुद जांच करूँगा और यदि सील टूटी है तो जमकर हथौड़े भी चलेगे अवैध निर्माण पर।’ मगर हमारा सवाल ये है कि जैसे बिल्डर ने मुझसे दावा किया कि मोटी रकम से मामला मैनेज हुआ है, तो फिर आखिर जोनल साहब किस मुह से इस अवैध निर्माण पर कार्यवाही करेगे। जबकि इसी भवन के एक हिस्से सीके 43/164 पर वर्ष 2019 में वाराणसी विकास प्राधिकरण ने अक्टूबर माह में वाद संख्या 18/19 के तहत सील किया था। क्या वह फाइल किसी डस्टबीन का हिस्सा बन गई है? आखिर ऐसे कैसे हो सकता है कि जेई जिस दिन छुट्टी पर जाते है उसी दिन धड़ल्ले से अवैध निर्माण चालू हो जाता है। ऐसे में बिल्डर के सब कुछ मैनेज होने के दावो को पूरा बल मिलता है।
बहरहाल साहब, एक बात तो आज के इस ताबड़तोड़ अवैध निर्माण से सिद्ध हो गई है कि पैसो में शक्ति अपार होती है। वाराणसी विकास प्राधिकरण में तो ख़ास तौर पर इन पैसो की शक्ति चलती है। पैसा फेक, तमाशा देख के तर्ज पर सब कुछ होता है। हमारे पर बुद्धवार को हुवे अवैध निर्माण का वीडियो साक्ष्य स्वरुप उपलब्ध है। सील टूटी हुई है और निर्माण खुद भवन स्वामी कुर्सी लगा कर बैठ कर करवा रहा है। इतना बल तो तभी हो सकता है जब सिस्टम को आप पुरे खरीद कर बैठ जाए। ऐसे में बिल्डर शाहिद मौलाना द्वारा हमसे किया गया दावा सत्य साबित होता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…