मो0 कुमेल
कानपुर: कानपुर के नरवल इलाके के मजरा प्रतापपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहा एक माँ ने अपने मासूम बेटे का क़त्ल कर दिया। क़त्ल करने के बाद भी उस कलयुगी माँ का मन नहीं भरा तो उसने अपने बेटे के चेहरे और गले में दांतों से काट लिया। घटना का कारण बताया जाता है कि पिछले दिनों वह महिला अपने आशिक के साथ घर से भाग गई थी। जिसको इसी बच्चे का वास्ता देकर वापस बुलाया गया था।
घर वालों ने पहले पास के डॉक्टर को बुलाया, जिसने अनिरुद्ध को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस बुलाई गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने अनिरुद्ध मर्डर केस को चंद घंटे में हल करते हुवे आरोपी मां मनीषा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पता चला कि सुशील यादव की 7 साल पहले फतेहपुर खागा निवासी मनीषा से शादी हुई थी। रविवार देर रात 10 बजे अनिरुद्ध और हत्यारोपित मां घर पर थीं। सुशील के पिता फूल सिंह यादव छत पर लेटे हुए थे।
घर में किसी को न देखकर मनीषा ने अपने चार साल के बेटे अनिरुद्ध का उसके ही गले में बंधी ताबीज के धागे से गला कस दिया। इसके बाद अपने हाथों से गला दबा दिया। इससे भी उसका मन नहीं भरा तो फिर दांतों से उसको कई जगह चबाया। मनीषा कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी, अभी हाल-फिलहाल में वापस आई थी। पुलिस की माने तो उसे बच्चे का हवाला देते हुए ही वापस बुलाया गया था। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…