उफ़ कलयुग…!: अपने आशिक के साथ रहने के लिए कलयुगी माँ मनीषा ने अपने 4 साल के मासूम बच्चे की किया हत्या, दांतों से काटा बेरहमी से गाल और गला

मो0 कुमेल

कानपुर: कानपुर के नरवल इलाके के मजरा प्रतापपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहा एक माँ ने अपने मासूम बेटे का क़त्ल कर दिया। क़त्ल करने के बाद भी उस कलयुगी माँ का मन नहीं भरा तो उसने अपने बेटे के चेहरे और गले में दांतों से काट लिया। घटना का कारण बताया जाता है कि पिछले दिनों वह महिला अपने आशिक के साथ घर से भाग गई थी। जिसको इसी बच्चे का वास्ता देकर वापस बुलाया गया था।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार 18 मई की रात को 9 बजे के करीब मनीषा अपने 4 साल के बेटे अनिरुद्ध को छत पर उसके बाबा के पास लिटाकर चली आई थी, जब अनिरुद्ध के शरीर में हलचल नहीं हुई, तब बाबा को शक हुआ और घर पर हड़कंप मच गया। इसके बावजूद भी मनीषा अपने ससुर और पति से चिल्लाकर बोली रही थी रुको-रुको…., अनिरुद्ध को सोने दो। मत उठाओ….। मगर जब लोगो ने मासूम अनिरुद्ध को देखा तो उसके चेहरे और कान दांतों से काटे गए थे।

घर वालों ने पहले पास के डॉक्टर को बुलाया, जिसने अनिरुद्ध को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस बुलाई गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने अनिरुद्ध मर्डर केस को चंद घंटे में हल करते हुवे आरोपी मां मनीषा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पता चला कि सुशील यादव की 7 साल पहले फतेहपुर खागा निवासी मनीषा से शादी हुई थी। रविवार देर रात 10 बजे अनिरुद्ध और हत्यारोपित मां घर पर थीं। सुशील के पिता फूल सिंह यादव छत पर लेटे हुए थे।

घर में किसी को न देखकर मनीषा ने अपने चार साल के बेटे अनिरुद्ध का उसके ही गले में बंधी ताबीज के धागे से गला कस दिया। इसके बाद अपने हाथों से गला दबा दिया। इससे भी उसका मन नहीं भरा तो फिर दांतों से उसको कई जगह चबाया। मनीषा कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी, अभी हाल-फिलहाल में वापस आई थी। पुलिस की माने तो उसे बच्चे का हवाला देते हुए ही वापस बुलाया गया था। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *