Ballia

उर्फी आज़मी ने संभाला कार्यभार, ग्राम न्यायालय हुआ शुरू, कोर्ट के लिए स्थानीय लोगों को अब 60 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया): स्थानीय क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मंगलवार की प्रातः ग्राम न्यायालय का विधिवत शुभारंभ हुआ, जहां न्यायिक अधिकारी उर्फी आज़मी ने पहले न्यायिक अधिकारी के रूप में अपना कार्यभार संभाला। इस नई व्यवस्था से अब लोगों को न्याय के लिए जिला मुख्यालय या अन्य दूरस्थ स्थानों तक भटकना नहीं पड़ेगा।

ग्राम न्यायालय के खुलने से क्षेत्रीय नागरिकों को न्याय मिलने में न केवल सहूलियत होगी, बल्कि समय और पैसे दोनों की बचत भी होगी।इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व आम जनता उपस्थित रहे। लोगों ने इसे न्याय प्रणाली को आमजन तक पहुचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

स्थानीय निवासी पूर्व राजू यादव एवं रामाश्रय उर्फ फाइटर यादव व प्रधान रामाधार राजभर ने बताया, ‘अब हमें छोटे-मोटे विवादों के लिए बलिया या रसड़ा नहीं जाना पड़ेगा। ये बहुत ही सराहनीय पहल है। इस न्यायालय के संचालन से निश्चित ही ग्रामीण स्तर पर न्यायिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और गति आएगी।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts