उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया): क्षेत्र में लगातार बढ़ते तापमान और बारिश की कमी ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। जून महीने की शुरुआत के बाद भी मानसून की बेरुख़ी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेत सूखे पड़े हैं, बीज बोने की तैयारी अधर में लटक गई है। धान की खेती पर निर्भर किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ झलक रही है।
किसानों का कहना है कि अभी तक कृषि विभाग की ओर से कोई राहत योजना या सुझाव नहीं मिला है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी भी लगातार असफल हो रही है। किसान संगठन मानसून की देरी को लेकर सरकार से बीमा सुविधा और सहायता की मांग कर रहे हैं। बेल्थरारोड में लोग अब टकटकी लगाए आसमान की ओर देख रहे हैं कि जल्द ही बारिश की बूंदें इस तपते मौसम को राहत दें और किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…