ईदुल अमीन
डेस्क: साजिश और हादसे दो अलग अलग से बात होती है। मगर इन दोनों के बीच फर्क करने की भी ज़रूरत होती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जब राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। शाहदरा में कांवड़ियों के रास्ते में काफी दूर तक कांच के टुकड़े बिखरे मिले। इससे लोगों को यह लगा कि कहीं किसी ने जान बूझकर कांवड़ियों को कष्ट देने के लिए कांच के टुकड़े सड़क पर तो नहीं बिखेर दिए।
अब इस मामले की पूरी कहानी सामने आ गई है। जांच में पता चला कि दिल्ली के सीमापुरी और गाज़ियाबाद के शालीमार गार्डन के बीच ई-रिक्शा से ले जाए जा रहे 19 गैस ग्लास टूट गए थे। पुलिस ने मशक्कत के बाद वह ई-रिक्शा चिहिन्त कर लिया गया है, जो शालीमार गार्डन (उत्तर प्रदेश) से सीमापुरी के पास स्थित सीलमपुर इलाके में गैस ग्लास ले जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि ये सभी 19 गैस ग्लास रास्ते में ही टूट गए थे।
ई-रिक्शा चालक की पहचान कुसुम पाल पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी नंद नगरी, दिल्ली के रूप में हुई है। वर्तमान में वह डीएलएफ, गाज़ियाबाद में किराए के मकान में रह रहा है। उसकी उम्र 43 वर्ष बताई जा रही है। चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा ई-रिक्शा के पूरा रूट, दोनों छोर और संभावित घटनास्थल की भी जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की तस्दीक करने में जुटी है कि गैस ग्लास रास्ते में कैसे और किन परिस्थितियों में टूटे। यह भी जांच का विषय है कि क्या मामला केवल एक दुर्घटना है या इसके पीछे किसी और मंशा की संभावना है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई जाएगी।
इस मामले में दिल्ली के सीमापुरी पुलिस स्टेशन में ऍफ़आईआर भी दर्ज कराई गई है। पीडब्लूडी के जूनियर इंजीनियर की शिकायत पर ऍफ़आईआर दर्ज हुई। जिसमें बीएनएस की धारा 125 और 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीडब्लूडी के जेई ने शिकायत में कहा है कि कांवड़ियों के रस्ते में कांच के टुकड़े बिखरे गए, जिससे लोग जख्मी हो सकते थे और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती थी। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसके बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…