आफताब फारुकी
डेस्क: बुलंदशहर में ‘पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरे हाथ-पैर बांध देती है। उसके बाद जबरन नशे की दवा खिलाती है। फिर मेरे सामने अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाती है’। ये बात आसिफ ने फोन पर अपने भाई आबिद को बताई और फिर मौत को गले लगा लिया। आसिफ ने पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर मौत के रास्ते को चुना।
आबिद ने पुलिस को बताया कि 10 साल पहले रुबीना से आसिफ की शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के 3 बच्चे हुए। आसिफ ने फांसी लगाने से पहले फोन किया और काफी रो रहा था। उसने बताया कि पत्नी रुबीना का सलीम नाम के युवक से 5 महीने से अवैध संबंध है। वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरे हाथ-पैर बांध देती थी और नशीली दवा खिलाकर उसके साथ मेरे सामने संबंध बनाती थी।
आगे आबिद ने पुलिस को बताया, फोन पर आसिफ ने ये भी कहा कि पत्नी रुबिना कहती थी कि ऐसे तो तू मरेगा नहीं, लेकिन ये सब देखकर तू जरूर मर जाएगा और हमारा रास्ता साफ हो जाएगा। वही आसिफ ने जब इस बात की जानकारी रुबिना के भाई को दी तो उसने जलील किया और कहा- तू मेरी बहन के काबिल नहीं, तू फांसी लगाकर जान दे दे। उसके बाद आसिफ ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने रुबिना और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। दोनों फिलहाल फरार चल रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…