साजिश या फिर महज़ हादसा: दिल्ली के शाहदरा इलाके में कावड मार्ग पर बिखरे शीशे की सामने आई हकीकत, पुलिस जुटी है ई-रिक्शा चालक कुसम पाल से पूछताछ

ईदुल अमीन

डेस्क: साजिश और हादसे दो अलग अलग से बात होती है। मगर इन दोनों के बीच फर्क करने की भी ज़रूरत होती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जब राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। शाहदरा में कांवड़ियों के रास्ते में काफी दूर तक कांच के टुकड़े बिखरे मिले। इससे लोगों को यह लगा कि कहीं किसी ने जान बूझकर कांवड़ियों को कष्ट देने के लिए कांच के टुकड़े सड़क पर तो नहीं बिखेर दिए।

बीती रात दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने भी इस घटना के बारे में ट्वीट कर सवाल भी उठाए थे। कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा था कि दिल्ली के शाहदरा में कुछ शरारती तत्वों ने कांवड़ यात्रा के मार्ग पर कांच के टुकड़े लगभग एक किलोमीटर तक बिखेर दिए। पीडब्लूडी और निगम के कर्मचारी मार्ग को साफ कर रहें हैं। स्थानीय विधायक संजय गोयल वहां मौजूद हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने भी स्वयं घटना का संज्ञान लिया है। पीडब्लूडी के द्वारा शरारती तत्वों के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज करवाई जाएगी। कांवड़ यात्रा में कोई भी व्यवधान नहीं होने देंगे।

अब इस मामले की पूरी कहानी सामने आ गई है। जांच में पता चला कि दिल्ली के सीमापुरी और गाज़ियाबाद के शालीमार गार्डन के बीच ई-रिक्शा से ले जाए जा रहे 19 गैस ग्लास टूट गए थे। पुलिस ने मशक्कत के बाद वह ई-रिक्शा चिहिन्त कर लिया गया है, जो शालीमार गार्डन (उत्तर प्रदेश) से सीमापुरी के पास स्थित सीलमपुर इलाके में गैस ग्लास ले जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि ये सभी 19 गैस ग्लास रास्ते में ही टूट गए थे।

ई-रिक्शा चालक की पहचान कुसुम पाल पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी नंद नगरी, दिल्ली के रूप में हुई है। वर्तमान में वह डीएलएफ, गाज़ियाबाद में किराए के मकान में रह रहा है। उसकी उम्र 43 वर्ष बताई जा रही है। चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा ई-रिक्शा के पूरा रूट, दोनों छोर और संभावित घटनास्थल की भी जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की तस्दीक करने में जुटी है कि गैस ग्लास रास्ते में कैसे और किन परिस्थितियों में टूटे। यह भी जांच का विषय है कि क्या मामला केवल एक दुर्घटना है या इसके पीछे किसी और मंशा की संभावना है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई जाएगी।

इस मामले में दिल्ली के सीमापुरी पुलिस स्टेशन में ऍफ़आईआर भी दर्ज कराई गई है। पीडब्लूडी के जूनियर इंजीनियर की शिकायत पर ऍफ़आईआर दर्ज हुई। जिसमें बीएनएस की धारा 125 और 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीडब्लूडी के जेई ने शिकायत में कहा है कि कांवड़ियों के रस्ते में कांच के टुकड़े बिखरे गए, जिससे लोग जख्मी हो सकते थे और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती थी। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसके बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आई।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *