आफताब फारुकी
फतेहपुर: फतेहपुर जिले के महर्षि कालोनी स्थित स्कूल गेट के समीप एक इंटर के छात्र की स्कूटी सवार तीन युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जिसका CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में तीन लोग स्कूल की छुट्टी होने का इंतजार कर रहे थे, जैसे छुट्टी हुई तो छात्र को घेरकर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
छात्र की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वाले इकलौते चिराग की हत्या के दोषियों के घर बुल्डोजर एक्सन की मांग कर रहे है। वहीं घर वाले शव आने का इंतजार कर रहे है। सदर कोतवाली के डाक बंगले के पास लगी इस भीड़ को देखिए जहां एक इंटर के छात्र की हत्या के बाद से सनसनी फैल गई है। मृतक छात्र मोहम्मद आरिज के परिजन दोषियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग कर रहे है। जबकि बहनों ने दोषियों के घर बुल्डोजर एक्सन की कार्यवाही की मांग की है।
आरिज दो बहनों के बीच इकलौता था। वह शहर के नामचीन विद्यालय महर्षि विद्या मंदिर का छात्र है। जो बुधवार स्कूल से छुट्टी के दौरान घर के लिए निकला तभी झाड़ियों में छिपे तीनो हमलवारों ने छात्र को देखकर उसे ऊपर जानलेवा हमला किया जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। महर्षि विद्या मंदिर के प्रिंसिपल प्रमोद त्रिवेदी ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाला छात्र आरिज छुट्टी के बाद घर के लिए निकला था तभी स्कूटी सवार तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…