फतेहपुर: इंटर के छात्र का मो0 आरिज़ के लाइव मर्डर का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, मृतक छात्र के परिजनों ने किया हंगामा, अधिकारियो के आश्वासन पर माने परिजन

फतेहपुर में इंटर के छात्र मोहम्मद आरिज़ की लाइव हत्या का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने से हड़कंप मच गया है. इस जघन्य वारदात के बाद मृतक छात्र के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए.

आफताब फारुकी

फतेहपुर: फतेहपुर जिले के महर्षि कालोनी स्थित स्कूल गेट के समीप एक इंटर के छात्र की स्कूटी सवार तीन युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जिसका CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में तीन लोग स्कूल की छुट्टी होने का इंतजार कर रहे थे, जैसे छुट्टी हुई तो छात्र को घेरकर जानलेवा हमला कर  मौत के घाट उतार दिया।

छात्र की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वाले इकलौते चिराग की हत्या के दोषियों के घर बुल्डोजर एक्सन की मांग कर रहे है। वहीं घर वाले शव आने का इंतजार कर रहे है। सदर कोतवाली के डाक बंगले के पास लगी इस भीड़ को देखिए जहां एक इंटर के छात्र की हत्या के बाद से सनसनी फैल गई है। मृतक छात्र मोहम्मद आरिज के परिजन दोषियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग कर रहे है। जबकि बहनों ने दोषियों के घर बुल्डोजर एक्सन की कार्यवाही की मांग की है।

आरिज दो बहनों के बीच इकलौता था। वह शहर के नामचीन विद्यालय महर्षि विद्या मंदिर का छात्र है। जो बुधवार स्कूल से छुट्टी के दौरान घर के लिए निकला तभी झाड़ियों में छिपे तीनो हमलवारों ने छात्र को देखकर उसे ऊपर जानलेवा हमला किया जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। महर्षि विद्या मंदिर के प्रिंसिपल प्रमोद त्रिवेदी ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाला छात्र आरिज छुट्टी के बाद घर के लिए निकला था तभी स्कूटी सवार तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

एडिशन एसपी ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनो के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज काट सलाखों के पीछे भेजने की कार्यवाही की जाएगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *