फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। जिस कक्षा में कभी पसीने में भीगते बच्चों की खामोशी थी, वहां अब बिजली की रौशनी में गूंजती सीखने की आवाजें हैं। सीडीओ अभिषेक कुमार का एक निरीक्षण, एक फैसला और एक प्रतिबद्धता उच्च प्राथमिक विद्यालय सांडा को अंधेरे से निकालकर उम्मीदों के उजाले में ले आया। निरीक्षण के दौरान जब सामने आया कि विद्यालय में विद्युत कनेक्शन ही नहीं है, तो सीडीओ ने न कोई फाइल पलटी, न कोई रिपोर्ट मांगी। मौके पर ही आदेश हुआ विद्युत पोल लगेगा, वायरिंग होगी, और बच्चों को बिजली मिलेगी।
परिषदीय विद्यालय कुंवरपुर के निरीक्षण के दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार ने जब बच्चों को पॉलिथीन में किताबें लाते देखा, तो यह दृश्य उन्हें विचलित कर गया। जांच में पाया कि डीबीटी से छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में बैग व स्टेशनरी की अनुमन्य धनराशि भेजी जा चुकी, बावजूद इसके बच्चों के पास जरूरी सामग्री का अभाव था। इस स्थिति को नजरअंदाज करने के बजाय सीडीओ ने मानवीय पहल की मिसाल पेश की। सीडीओ अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को विद्यालय के सभी 30 बच्चों को स्वयं की ओर से स्कूल बैग और स्टेशनरी किट (पेंसिल, रबर, कटर, स्केल, ज्योमेट्री बॉक्स व वाटर कलर स्केच) प्रदान की। जैसे ही बच्चों के हाथों में बैग पहुंचे, चेहरे खुशी से खिल उठे, आंखों में चमक और पढ़ाई के प्रति नई उमंग दिखाई दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…