उसकी बीबी की बेवफाई: अपने भाई को फोन कर कहा ‘मेरे बीबी मेरे हाथ पैर बाँध कर नशे की दवा देती है, फिर मेरे सामने ही अपने बॉयफ्रेंड से शारीरिक सम्बन्ध बनाती है’ यह कह कर लगा लिया आसिफ ने मौत को गले

आफताब फारुकी

डेस्क: बुलंदशहर में ‘पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरे हाथ-पैर बांध देती है। उसके बाद जबरन नशे की दवा खिलाती है। फिर मेरे सामने अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाती है’। ये बात आसिफ ने फोन पर अपने भाई आबिद को बताई और फिर मौत को गले लगा लिया। आसिफ ने पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर मौत के रास्ते को चुना।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए भेज दिया। आसिफ के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है। मामला सिंकदराबाद थाना क्षेत्र के ककोड़ के वैर बादशाहपुर गांव का है। जहां आसिफ नाम के शख्स ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद आसिफ के भाई आबिद ने मामले की शिकायत पुलिस से की।

आबिद ने पुलिस को बताया कि 10 साल पहले रुबीना से आसिफ की शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के 3 बच्चे हुए। आसिफ ने फांसी लगाने से पहले फोन किया और काफी रो रहा था। उसने बताया कि पत्नी रुबीना का सलीम नाम के युवक से 5 महीने से अवैध संबंध है। वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरे हाथ-पैर बांध देती थी और नशीली दवा खिलाकर उसके साथ मेरे सामने संबंध बनाती थी।

आगे आबिद ने पुलिस को बताया, फोन पर आसिफ ने ये भी कहा कि पत्नी रुबिना कहती थी कि ऐसे तो तू मरेगा नहीं, लेकिन ये सब देखकर तू जरूर मर जाएगा और हमारा रास्ता साफ हो जाएगा। वही आसिफ ने जब इस बात की जानकारी रुबिना के भाई को दी तो उसने जलील किया और कहा- तू मेरी बहन के काबिल नहीं, तू फांसी लगाकर जान दे दे। उसके बाद आसिफ ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने रुबिना और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। दोनों फिलहाल फरार चल रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *